बाबूपुर निवासी अभ्युदय योजना के छात्र दिवाकर सिंह बने समीक्षा अधिकारी, डीएम ने किया सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 7, 2026

बाबूपुर निवासी अभ्युदय योजना के छात्र दिवाकर सिंह बने समीक्षा अधिकारी, डीएम ने किया सम्मान

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले की शांत गलियों से उठी एक उम्मीद ने आज प्रशासनिक गलियारों में अपनी गूंज दर्ज करा दी। 07 अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय में उस मेहनत को सम्मान मिलाए जिसने मुफ्त कोचिंग की ताकत को साबित कर दिया। ग्राम बाबूपुर के दिवाकर सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी परीक्षा में सफलता पाकर न केवल अपने परिवारए बल्कि पूरे जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सिर्फ योजना नहींए सपनों की उड़ान है। राजकीय जिला पुस्तकालय में संचालित यह कोचिंग अब संघर्षशील युवाओं के लिए उम्मीद का नया दरवाजा बन चुकी है।

अभ्यर्थी को सम्मानित करते जिलाधिकारी

डीएम ने निर्माणाधीन जिला सूचना संकुल भवन का निरीक्षण किया चित्रकूट। निर्माणाधीन जिला सूचना संकुल भवन पर मंगलवार को प्रशासन की पैनी नजर तब दिखीए जब जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण कर कामकाज की हकीकत परख ली। करीब 484ण्55 लाख की लागत से बन रहे इस भवन में गुणवत्ता को लेकर सख्त तेवर अपनाते हुए डीएम ने ग्रेनाइट से लेकर बिजली फिटिंग तक हर स्तर पर मानक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टॉयलेट की ढलान जैसी बारीकियों पर भी विशेष जोर देते हुए स्पष्ट कहा गया कि भविष्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मजदूरों के पंजीकरण और मैनपावर बढ़ाने के निर्देशों के साथ अधूरी बाउंड्री वॉल जल्द पूरी करने की हिदायत दी गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages