देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश झांसी में बहुत सारे विभागों में अधिकारियों की कार्य शैलियों पर प्रश्न उठते रहते हैं,अभी हाल ही में कई अधिकारी जिला स्तर के ऐसे हैं जो जिले में कई एक पद पर रहते हुए प्रमोशन पाती रहे और वह और उनकी पत्नी दोनों झांसी में अच्छे पदों पर है,जानकारी के मुताबिक तथा वहां के कर्मचारियों के मुताबिक इन लोगों की कार्य शैली पर बहुत बड़े प्रश्न चिन्ह रहते हैं मेरी सरकार से मांग है ऐसे अधिकारी जो एक जनपद में कई एक पद पर रहते हुए पदोन्नति पाते हुए एक जगह पर हैं ऐसा क्यों और उनके ऊपर कई एक अनिमताओं के आरोप भी है। सरकार को चाहिए माननीय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मेरा विनम्र निवेदन है मेरी लेखनी के माध्यम से आप तक यह बात संज्ञान में आए बुंदेलखंड झांसी के अधिकारियों के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करें मुझे लगता है बहुत बड़े बदलाव की जरूरत है,क्योंकि भ्रष्टाचारी बहुत अधिक बढ़ रही है इस पर अंकुश लगना जरूरी है और
इस पर अंकुश जब हो लगेगा जब अधिकारियों के एक जगह पर लंबे समय तक रहना ठीक नहीं उनका स्थानांतरण होने की जरूरत है। कई स्टाफ के लोगों ने मुझे बताया भी कुछ अधिकारी ऐसे जिला के बड़े अधिकारी हैं जिनकी पकड़ ऊपर तक है और वह पति पत्नी दोनों एक ही जिले में है, और दोनों के जिला स्तर के बहुत ही अच्छे विभाग हैं जिनके ऊपर झांसी की जनता के बहुत बड़े प्रश्न चिन्ह लगाते हैं, मैंने स्टाफ से पूछा जो बहुत से हैं उन्होंने कहा कई एक जांच इनके खिलाफ चल रही है लेकिन उनकी पकड़ मजबूत है इसलिए उनका कुछ होता नहीं है परंतु सरकार की क्या मंशा है ऐसे लोगों को सार्वजनिक पद पर बैठाल कर जनता का शोषण करना एवं चेहरे देखकर कार्य करना यह स्थिति बनी हुई है, बहुत से लोग कहते हैं यह लोगों के ऊपर जिले की कई एक जिम्मेदारियां दी जाती है चेहरे देखकर काम करते हैं, उच्च पकड़ वाला व्यक्ति उनके पास आता है उनकी पहचान का तो बिना नियम कानून के काम हो जाता है अगर कोई अपरिचित जाता है तो उसको टहला दिया जाता है और वह चक्कर काटता रहता है, यह स्थित है। जो वास्तव में सरकार की नीतियों के विरुद्ध है।


No comments:
Post a Comment