मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश त्रिपाठी ने पत्रकार को दिया जीवनदान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 18, 2026

मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश त्रिपाठी ने पत्रकार को दिया जीवनदान

जटिल ऑपरेशन कर निकाला बढ़ा हुआ प्रोस्टेट

बांदा, के एस दुबे । रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सोमेश त्रिपाठी ने बांदा के एक टीवी चैनल के पत्रकार नरेंद्र सिंह थापा का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नई जिंदगी दी है। इंफेक्शन और प्रोस्टेट बढ़ने की गंभीर स्थिति से जूझ रहे पत्रकार अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।


इलाज के अभाव में बढ़ता गया संक्रमण

पत्रकार नरेंद्र सिंह थापा लंबे समय से प्रोस्टेट की समस्या से ग्रसित थे। स्थिति इतनी विकट हो गई थी कि उनका यूरिन पास होना पूरी तरह बंद हो गया था। कई डॉक्टरों से परामर्श और इलाज के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल रही थी। अंततः उन्होंने मेडिकल कॉलेज में यूरोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश त्रिपाठी से संपर्क किया। जांच में सामने आया कि प्रोस्टेट काफी बढ़ चुका है और संक्रमण भी फैल रहा है।

डॉक्टर ने दी नई जिंदगी, लाखों की हुई बचत

मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बड़े अस्पताल जाने की सलाह दी थी। जिसके बाद पीड़ित रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज पहुंचे और डॉक्टर सोमेश से मिले, पत्रकार ने बाहर जाने में असमर्थता जताते हुए डॉक्टर पर ही भरोसा जताया। डॉ. सोमेश त्रिपाठी ने चुनौती स्वीकार की और लगभग डेढ़ घंटे चले जटिल ऑपरेशन के बाद बढ़े हुए प्रोस्टेट को सफलतापूर्वक निकाल दिया। पत्रकार नरेंद्र सिंह थापा ने डॉक्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. सोमेश के प्रयास से न केवल उनकी जान बची, बल्कि बाहर के बड़े अस्पतालों में होने वाला भारी-भरकम खर्च भी बच गया।

समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा हो सकता है प्रोस्टेट

डॉ. सोमेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रोस्टेट की समस्या को हल्के में लेना घातक हो सकता है। यदि समय पर इसका इलाज या ऑपरेशन न कराया जाए तो यह निम्नलिखित गंभीर रूप ले सकता है:

किडनी फेलियर: यूरिन रुकने से दबाव किडनी पर पड़ता है, जिससे किडनी हमेशा के लिए खराब हो सकती है।

ब्लैडर स्टोन व डैमेज: संक्रमण बढ़ने से मूत्राशय में पथरी बन सकती है या उसकी दीवारें कमजोर हो सकती हैं।

कैंसर का खतरा: लंबे समय तक इलाज न मिलने पर यह प्रोस्टेट कैंसर का रूप भी ले सकता है।

सेप्सिस: जैसा कि इस मामले में हुआ, संक्रमण पूरे शरीर में फैल सकता है जो जानलेवा साबित होता है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages