सरस्वती शिशु मंदिर में नौ वें प्रधानाचार्य के पहुंचने पर छात्र छात्राओं ने किया स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 17, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर में नौ वें प्रधानाचार्य के पहुंचने पर छात्र छात्राओं ने किया स्वागत

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में नौ वें प्रधानाचार्य के रूप में नरेंद्र अवस्थी ने पहुंचकर कार्यभार  ग्रहण किया है, बबेरू कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार की सुबह को प्रधानाचार्य के रूप में नरेंद्र अवस्थी ने कार्यभार ग्रहण किया है। वहीं विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर महेंद्र प्रताप मिश्र और माला पहनाकर मुंह मीठा कराकर आसन ग्रहण करवाया है। जानकारी के मुताबिक प्रांत की योजना के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्री नगर बांदा से स्थानांतरण होकर नरेंद्र अवस्थी को सरस्वती शिशु मंदिर बबेरू  भेजा गया है। जिसको लेकर नगर में अभिभावकों एवं बच्चों के अंदर बड़ा उत्साह का वातावरण है, वहीं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने घोष के साथ


नवीन प्रधानाचार्य का स्वागत किया। वही आज शुक्रवार की दोपहर प्रधानाचार्य नरेंद्र अवस्थी ने बताया कि विद्यालय भारतीय संस्कृति एवं संस्कार प्रदान करने वाला संस्थान है, विद्यालय का उद्देश्य है कि ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण करना है, जो हिंदुत्व निष्ठ एवं राष्ट्रभक्ति से बहुत-बहुत शारीरिक मानसिक बौद्धिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से पूर्ण विकसित हो, वही नवागंतुक प्रधानाचार्य नरेंद्र अवस्थी के द्वारा सभी क्लासों में पहुंचकर निरीक्षण किया, और सभी छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के विषय में जानकारी लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages