कृषि, मत्स्य और विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने के सख्त निर्देश
बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2027 तक वन ट्रिलियन डॉलर बनाने की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा ने की, जिले की आर्थिक प्रगाति और प्रति व्यक्ति आय बढाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्राथमिक क्षेत्र के अन्तर्गत फसलें, पशुधन, वानिकी, मत्स्य तथा खनन क्षेत्र एवं द्वितीय क्षेत्रों में विर्निमाण, विद्युत, गैस तथा जल संम्पूर्ति तथा तृतीय क्षेत्र में व्यापार, मरम्मत, होटल एवं जलपान गृह, वित्तीय सेवायें, आवास गृहों का स्वामित्व बढाये जाने पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार
![]() |
| जिलाधिकारी ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए तैयार किया रोडमैप |
अर्थ व्यवस्था को बढाया जा सकता है। उन्होंने सकल घरेलू उत्पाद को बढाने एवं प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि लाने पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाये जाने के सम्बन्ध में कृषि क्षेत्र में फसलों के उत्पादन में वृद्धि लाने तथा पशुधन एवं वानिकी तथा मत्स्य पालन के उत्पादन में वृद्धि लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 2024-25 में 30.25 लाख करोड़ हो गया है। उन्होंने मत्स्य उत्पादन में वृद्धि में कमी होने पर उत्पादन बढाये जाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार डेरी उत्पादन में वृद्धि लाने तथा कृषि फसलों के फसलोत्पादन तथा निवेष में वृद्धि लाने के निर्देश दिये। निर्माण कार्यों की आय में प्रगति लाये जाने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं में बैंकों से ऋण दिलाकर संचालित कराये जाने पर जोर दिया, जिससे कि स्वरोजगार को बढावा मिलेगा। उन्होंने जिला घरेलू उत्पाद एवं जिला आय को बढाये जाने पर जोर देने हेतु आवश्यक कदम उठाये जाने के निर्देश दिये। एक जिला एक उत्पाद में प्रगति लाने के साथ रोजगार के संसाधनों को बढाने पर भी उद्योगों की स्थापना पर प्रगति लाने के निर्देश दिये। बैठक में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पीएलएफएस के तहत दिसम्बर, 2026 तक कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिल पंचायत राज अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment