जबरन बलात्कार कर पति को जान से मारने की धमकी का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 17, 2026

जबरन बलात्कार कर पति को जान से मारने की धमकी का आरोप

थाने से न्याय न मिलने पर पीड़िता ने लगाई एसपी से गुहार 

बांदा, के एस दुबे । जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता महिला ने पुलिस अधीक्षक बांदा शिकायत पत्र देते हुए आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही दबंग के द्वारा उसके साथ कुछ दिनों पहले बलात्कार किया गया था साथ ही पति को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पीड़िता ने बताया कि पीड़िता का पति कुछ महीनो से प्रदेश में है उसका फायदा उठाकर राम प्रकाश ने मौका पाकर 31 जनवरी 2026 की रात्रि में पीड़िता के घर की दीवार कूद कर घर के अंदर घुसकर सोते समय पीड़िता को दबोच लिया और गले में चाकू लगाकर पीड़िता के साथ बलात्कार किया कहां की यदि किसी से कहा तो तुम्हारे पति और बच्चों को जान से मार दूंगा पीड़िता डर से किसी से नहीं कहा और जब उसका पति प्रदेश से लौट कर आया तो उसने अपने पति को भी नहीं बताया क्योंकि

 जबरन बलात्कार कर पति को जान से मारने की धमकी का आरोप

धमकाया गया था 6 अप्रैल 26 को जब पीड़िता भाई के साथ निराश मन से उत्सव में शामिल होने के लिए मायके जा रही थी तभी पति ने पूछा कि क्या कारण है तुम निराश रहती हो इतना कहती पीड़िता ने रोते हुए अपनी आप बीती और प्रकरण की जानकारी अपने पति को बताया पीड़िता  अपने पति के साथ थाने भी गई थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो आज पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जब पूरे मामले की जानकारी जसपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक से ली गई तो उनके द्वारा बताया गया है कि दोनों का पारिवारिक है और आपसी विवाद हैं जांच की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages