सरकार को जगाने की ठानी बांदा के बिजली उपभोक्ताओं ने
उपभोक्ताओं के साथ हो रही खुलेआम लूट, कलेक्टेªट में प्रदर्शन
बांदा, के एस दुबे । जीनस के स्मार्ट मीटर ने बिजली उपभोक्ताओं की इस भीषण गर्मी में स्मार्टनेश तो छीन ही ली है, इसके साथ ही अचानक बिजली के काट दिये जाने से इस भीषण गर्मी में उपभोक्ता न तो रातों को सो पा रहा है और न ही मजदूरी आदि का समय कर पा रहा है। बांदा शहर के वाशिन्दों के द्वारा उप्र सरकार को जगाने के लिये लगातार प्रदर्शन किये जा रहे हैं। आज बलखण्डीनाका क्षेत्र के शहरी जनों ने कलेक्टेªट में जोरदार प्रदर्शन कर स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग की। विद्युत विभाग और जीनस के स्मार्ट मीटर ने बांदा जनपद में तहलका मचा दिया है। जब मन आता है तब बिजली काट दी जाती है, एडवांस में पैसा जमा करों फिर उसके बाद बिजली चालू की जा रही है। आज शहर के बलखण्डीनाका के शहरी वाशिन्दे कृष्णचन्द्र सभासद, राजू, कल्लू, दीपक, संतराम,
कामता, रामकिशोर, रमेश मनोज अवस्थी सहित लगभग एक दर्जन महिलाओं ने कहा कि हम लोग दिहाडी मजदूरी का काम करते हैं, कभी काम लगा, कभी न लगा, किसी तरह से गुजर बसर कर रहे हैं। घर का बिजली का बिल पहले तीन सौ से चार सौ रुपये आता था लेकिन जब से जीनस का स्मार्ट मीटर घर में लगा है तब से मीटर की स्पीड इतनी पड़ गयी है जितनी की दिल की धड़कन । अनाप शनाप आ रहे बिजली के बिलों का भुगतान न करने पर बिजली की आपूर्ति ठप्प कर दी जाती है। शहर में बिजली विभाग और जीनस कम्पनी के द्वारा खुलेआम लूट मचाई रखी है।
बलखण्डीनाका पुलिस क्षेत्र के वाशिन्दों ने जिलाधिकारी से माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि हमारे घरों में लगे स्मार्ट मीटर को हटाया जाये, और पुराने मीटर को लगाया जाये ताकि गरीब जनता को राहत मिल सके।


No comments:
Post a Comment