डिजिटल दस्तक से चमका चित्रकूट, अब सर्किट हाउस बुकिंग हुई पूरी तरह ऑनलाइन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 3, 2026

डिजिटल दस्तक से चमका चित्रकूट, अब सर्किट हाउस बुकिंग हुई पूरी तरह ऑनलाइन

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में अब मेहमाननवाजी का अंदाज भी डिजिटल हो गया है। देवांगना रोड स्थित नवीन सर्किट हाउस की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर प्रशासन ने पारदर्शिता और सुविधा की नई मिसाल पेश की है। 13 कमरों वाले इस सर्किट हाउस में 4 कक्ष प्रशासन के लिए आरक्षित रहेंगे, जबकि 9 कक्ष आम नागरिकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। अब देश-विदेश का कोई भी पर्यटक निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर आसानी से कमरा बुक कर सकेगा। सरकारी अधिकारियों के लिए 500 से 700 रुपए , निजी कार्य हेतु

किंग के लिए सर्किट हाउस के रुम

800 से 1000 रुपए, आम पर्यटकों के लिए 2500 रुपए और विदेशी मेहमानों के लिए 3500 रुपए शुल्क तय किया गया है। बुकिंग केवल ऑनलाइन माध्यम से होगी और चेक-इन पर पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से चित्रकूट में पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी और श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सहज व पारदर्शी आवास सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इच्छुक व्यक्ति गेस्टहाउस डॉट यूपीपीडबलूडी डॉट इन पर जाकर बुक कर सकता है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages