9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिकाधिक मामलों के निस्तारण पर जोर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 3, 2026

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिकाधिक मामलों के निस्तारण पर जोर

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में न्याय को सरल और सुलभ बनाने की एक बड़ी कवायद शुरू हो चुकी है। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर 9 मई को आयोजित होने वाली द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कमर कस ली है। जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला के मार्गदर्शन में सचिव इला चौधरी ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक कर इस न्यायिक अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि इस लोक अदालत के माध्यम से आपराधिक, बैंक, बिजली, पारिवारिक, मोटर दुर्घटना, भूमि और राजस्व समेत सैकड़ों प्रकार के मामलों का त्वरित निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। खास बात यह है कि प्री-लिटिगेशन मामलों को भी शामिल कर न्यायालयों का बोझ कम करने और आमजन को राहत देने की दिशा में यह पहल निर्णायक साबित हो सकती है।

जानकारी देती सचिव इला चौधरी

आंख में घुसा कीड़ा बना मौत का कारण, बाइक-ट्रैक्टर भिड़ंत में युवक की मौत मऊ/चित्रकूट। क्षेत्र की सड़कों पर गुरुवार रात किस्मत ने ऐसा करवट ली कि एक मामूली सा कीड़ा मौत का पैगाम बन गया। छिवलहा गांव निवासी पिंटू रविदास उर्फ मंगल रविदास अपने साथी के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे थे, तभी मोहनी गांव के पेट्रोल पंप के पास अचानक उसकी आंख में कीड़ा घुस गया। एक पल के लिए डगमगाया संतुलन, और अगले ही क्षण जिंदगी पटरी से उतर गई। अनियंत्रित बाइक सामने से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर से जा टकराई, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका साथी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages