पैलानी/बांदा, के एस दुबे । पैलानी थाना क्षेत्र के खपटिहा कला गांव में हबीब पुत्र नजीर व सैयद के खेत पर 4 बीघा की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई वहीं गोपाल के खेत पर गेहूं का भूसा पड़ा हुआ था उसमें आग लग जाने से भूसा जलकर राख हो गया ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी फायर ब्रिगेड ने मौके में पहुंचकर आग पर काबू पाया वहीं ग्रामीण नईम ,नीरज , चेदुवा,छोटू ,जितेंद्र आदि लोगों ने आग बुझाने में काफी मस्कत का सामना करना
पड़ा बताया कि शार्ट सर्किट के चलते खंबे से चिंगारी उठने से नीचे गिर जाने से खेत पर आग लग गई देखते-देखते आग में विकराल रूप ले लिया ग्रामीणों ने काफी मदद व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया वहीं लेखपाल अमित पटेल ने पहुंचकर रिपोर्ट बनाई वही उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा ने बताया कि शासन की गाइडलाइन द्वारा जो आर्थिक मदद होगी वह की जाएगी।


No comments:
Post a Comment