वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का समारोह का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 1, 2026

वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का समारोह का आयोजन

बांदा, के एस दुबे । एस .एम .कॉन्वेंट स्कूल दुरेडी के बच्चों ने भी यह बता दिया कि हम किसी से कम नहीं है पढ़ाई में अच्छे मार्क्स हो या खेलकूद या वार्षिक उत्सव सभी क्षेत्र में बच्चे हमेशा स्कूल में अच्छा स्थान प्राप्त करते रहे हैं इस वर्ष भी इसी तरह परिणाम विद्यालय में आए हैं वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए आज मार्कशीट वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने सभी मेधावी छात्रों को मंच पर बुलाकर उनकी मार्कशीट प्रदान की। इस दौरान छात्रों के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था।


प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने भी छात्रों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह उनके समर्पण और लगन का फल है। कार्यक्रम में अभिभावकों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कई अभिभावकों ने विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन का धन्यवाद किया। इस अवसर पर टॉप करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और अपनी सफलता की खुशियां साझा कीं। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं और इसी प्रकार निरंतर प्रगति करने का संदेश दिया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य एसपी गुप्ता उप प्रधानाचार्य शिवरामपाल अमित प्रजापति चंद्रभान प्रजापति दीपक वर्मा चांदनी वर्मा हरिचंद निषाद महेंद्र विश्वकर्मा रफीक खान रानी मैडम और सभी अध्यापक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages