इलाहाबाद उच्च न्यायालय में विचाराधीन जमीन पर जसपुरा पुलिस करा रही अवैध निर्माण का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 1, 2026

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में विचाराधीन जमीन पर जसपुरा पुलिस करा रही अवैध निर्माण का आरोप

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

बांदा, के एस दुबे । जसपुरा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनकी भूमि पर पुलिस द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा है, जबकि मामला माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़िता नेहा देवी पत्नी प्रकाश सिंह, पुत्री विद्या भूषण सिंह, निवासी मोहल्ला जसपुरा, तहसील पैलानी, जिला बांदा ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि उनकी गाटा संख्या 1326, रकबा 1.479 हेक्टेयर भूमि, जो विवादित (संक्रमित भूमि) है, पर जबरन अवैध निर्माण कराया जा रहा है।


पीड़ित पक्ष के अनुसार,इस भूमि पर कब्जा कर रहे निर्माण कार्य किया जा रहा है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि इस पूरे मामले में जसपुरा थाना पुलिस की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से ही यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जबकि मामला अभी न्यायालय में लंबित है। वहीं, जब इस संबंध में cug नंबर 9454403039 पर प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह से उनके सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो बताया गया कि वह अवकाश पर हैं। इससे प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार ने मांग की है कि:

  1. मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए
  2. दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाए पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला, तो उन्हें न्याय के लिए उच्च स्तर पर संघर्ष करना पड़ेगा।
  3. उजाला पत्रिका हमेशा की तरह गरीब, पीड़ित और लाचार लोगों की आवाज़ उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मुद्दे को प्रशासन व सरकार तक पहुंचाने का काम करता रहेगा।
  4. अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या पीड़ित को उसकी जमीन पर न्याय मिल पाता है या नहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages