जिलाधिकारी ने किया जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण, लापरवाही बरतने पर दी चेतावनी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 22, 2026

जिलाधिकारी ने किया जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण, लापरवाही बरतने पर दी चेतावनी

बांदा, के एस दुबे । भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बुधवार को जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी ने के.सी.एन.आई.टी. परिसर पहुँचकर नगर क्षेत्र के प्रगणकों और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशिक्षुओं की उपस्थिति और प्रशिक्षण सामग्री की उपलब्धता की गहनता से जाँच की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है, इसलिए हर प्रगणक को पूर्णतः दक्ष होना अनिवार्य है।जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और अनुभवों को जाना। उन्होंने प्रगणकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे तकनीक और नियमों का बारीकी से अध्ययन करें ताकि फील्ड वर्क के दौरान कोई त्रुटि न हो।


 प्रशिक्षण में आज भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में तहसील सदर बांदा के अंतर्गत 548 प्रण को एवं 92 सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आर्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज गंछा रोड बांदा में दिया गया, नगर पालिका बांदा के 284 प्रगड़क एवं 47 सुपरवाइजर का प्रशिक्षण ाबदपज तथा तहसील नरैनी के 570 प्रगणकों 91सुपरवाइजरों का राजकुमार इंटर कॉलेज नरैनी, तहसील अतर्रा के 565 प्रगणकों एवं 95 सुपरवाइजर का प्रशिक्षण हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा तहसील बबेरू के 987 प्रगारकों 165 सुपरवाइजर का प्रशिक्षण महर्षि विद्यापीठ पटेल पी एस एस कन्या इंटर कॉलेज तथा नगर पंचायत बबेरू के 51 प्रगकड़ों को एवं जो सुपरवाइजर का प्रशिक्षण लवकुश इंटर कॉलेज ओरन बबेरू में संपन्न हुआ इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुमार धर्मेंद्र, तहसीलदार बांदा समेत अन्य विभागीय अधिकारी और भारी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages