प्रथम चरण की जनगणना का पैलानी में दिया प्रशिक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 22, 2026

प्रथम चरण की जनगणना का पैलानी में दिया प्रशिक्षण

बांदा/पैलानी, के एस दुबे । प्रथम चरण की जनगणना के लिये पैलानी के राजकीय इंटर कालेज में प्रशिक्षण प्रमुख जनगणना अधिकारी के द्वारा मातहत कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम चरण की जनगणना का काम आज से शुरू कर दिया गया है।जिलाधिकारी बांदा के आदेश अनुसार भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण एवं मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना प्रथम चरण के अंतर्गत तहसील पैलानी में जनगणना कार्य में नियुक्त किए गए प्रगणना को एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण राजकीय इंटर कॉलेज पैलानी में सुबह 9ः30 बजे से प्रारंभ हुआ जो प्रतिदिन साढे पांच तक आयोजित होगा यह प्रशिक्षण तीन दिवस तक नियमित रूप से चलेगा प्रशिक्षण के पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया तहसील पैलानी के अंतर्गत कुल


391 एचएल बी के सापेक्ष 446 कार्मिकों को उक्त कार्य के लिए नियुक्त किया गया इस बार की जनगणना डिजिटल तरीके से संपन्न की जाएगी । जिसमें 7 मई से 21 में के मध्य आम नागरिक जनगणना से संबंधित सूचनायें स्वयं से भर सकेंगे इसके बाद 22 में से 20 जून के मध्य जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत नियुक्त प्रगणक अपने आवंटित क्षेत्र में घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य संपादित करेंगे। इस संदर्भ में तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनगणना कार्य में नियुक्त प्रगणक एवं सुपरवाइजर के अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 5 तथा 11 के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी आज उक्त प्रशिक्षण में उप जिलाधिकारी पैलानी अंकित वर्मा, चार्ज अधिकारी तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल, प्रधानाचार्य जीआईसी पैलानी एवं अन्य कर्मचारी गण मौके पर उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages