श्रमिक हितों के लिए भाकपा ने दिया ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 23, 2026

श्रमिक हितों के लिए भाकपा ने दिया ज्ञापन

दलित व श्रमिकों पर हो रहे उत्पीड़न को रोके जाने की मांग

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व वामदलों के प्रांतीय आह्वान पर गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दस सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी अभिनीत कुमार के माध्यम से राज्यपाल को भेजा। ज्ञापन में नोएडा व हरियाणा के फरीदाबाद में श्रमिकों के ऊपर किए गए हमले व आंदोलन कर रहे श्रमिकों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की गई। ज्ञापन में मांग की गई कि श्रमिकों के ऊपर लगाए गए मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए। गिरफ्तार किए गए श्रमिकों को रिहा किया जाए। काम के घंटे आठ किए जाएं, श्रमिक लेबर

तहसील में प्रदर्शन करते भाकपा पदाधिकारी।

कोर्ट बिल वापस लिया जाए और पुरानी श्रम संहिता को लागू किया जाए। 24000 रुपया न्यूनतम मजदूरी घोषित की जाए। श्रमिकों के स्वास्थ्य चिकित्सा श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क अच्छे विद्यालयों में शिक्षा आदि तमाम मांगों को रखा। सरकार से मांग की गई कि दलितों के ऊपर हो रहे अत्याचार व श्रमिकों का उत्पीड़न तत्काल रोका जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री राम प्रकाश, पूरनलाल, सुमन सिंह चैहान, का0 नेम सिंह एडवोकेट, फूलचंद पाल, रामचंद्र, कामरेड मोतीलाल चैधरी, कामरेड मोतीलाल प्रजापति, कयामुद्दीन, मूलचंद पाल, भैरव प्रसाद मुंशी, अतुल कुमार, मुन्ना कामरेड, विनोद कुमार एडवोकेट, मोतीलाल एडवोकेट सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages