कलेक्ट्रेट में नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष का हुआ स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 23, 2026

कलेक्ट्रेट में नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष का हुआ स्वागत

अधिवक्ता हितों की रक्षा व समस्याओं के समाधान पर रहेगा ध्यान: बाबू सिंह

फतेहपुर, मो शमशाद । स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चैंबर नंबर 15 में जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। अमित यादव एडवोकेट के चैंबर में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने नए अध्यक्ष का फूल-मालाओं और जोशीले नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह की कड़ी में वरिष्ठ अधिवक्ता फूल सिंह यादव की अध्यक्षता में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन की एकजुटता और भविष्य की कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के प्रति अपना विश्वास जताया। अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव भावुक नजर आए। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ अधिवक्ताओं ने

बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते अधिवक्ता।

मुझे अपना अमूल्य मत देकर इस गरिमामयी पद पर बैठाया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। मेरा पूरा ध्यान अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान पर होगा। वह विश्वास दिलाते हैं कि यह कार्यकाल जिला बार एसोसिएशन के इतिहास में ऐतिहासिक सिद्ध होगा। समारोह में पूर्व महामंत्री जिला अधिवक्ता संघ प्रवीण कुमार द्विवेदी, विपिन सिंह यादव, बृजेश चन्द्र बाजपेयी, ओम प्रकाश यादव, अशोक सिंह, अंकिता पटेल, ऋषभ शुक्ला, शैलेन्द्र शुक्ला और उबैद खान उर्फ बब्बा समेत सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर बार एसोसिएशन की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages