जनपद में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 17, 2026

जनपद में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि  । शासन के निर्देशानुसार जनपद में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों एवं मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी के प्रांगण में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं कार्यालय स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य शशि कला ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं द्वारा विशाल मानव श्रृंखला बनाकर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका राधा, श्रुति पांडेय, प्रियांशी गुप्ता, नेहा विश्वकर्मा, रंजना गर्ग, विनीता रानी गुप्ता, प्रज्ञा पाठक, गरिमा सिंह, चंद्रभागा, रितु द्विवेदी, नीलम जैन, शोभा देवी, शालिनी श्रीवास्तव एवं


अन्य कर्मचारी व छात्राएं मुख्य रूप से मौजूद रहीं। इसी क्रम में गोस्वामी तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव एवं महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश पाल के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक विशेष हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसके माध्यम से समाज में नारी शक्ति के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का प्रसार किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages