नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति ग्रामीणों को किया जागरुक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 17, 2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति ग्रामीणों को किया जागरुक

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि  । जनपद में जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा विकासभवन सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में बताया गया। जिसके बाद विकासखंड कर्वी के ग्राम पंचायत कसहाई में जनचैपाल में प्रतिभाग  कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम तथा आगामी अक्षय तृतीया के अवसर पर ज्यादा बाल विवाह होने की संभावना को खत्म करने के लिए बाल विवाह के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिस पर ग्रामवासियों को बाल विवाह के दंड व अपराध बताते हुए जागरूक किया गया और कहीं भी विवाह की जानकारी मिलने पर 1098 नंबर डायल करने की कहा गया। तथा बाल विवाह न होने देने और इसकी जानकारी मिलने पर टोल फ्री नंबर में सूचना देने की शपथ दिलाई गई। साथ ही साथ महिला


कल्याण विभाग की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना, टोल फ्री नंबर आदि की जानकारी दी गई। इसके बाद स्कूल चलो अभियान के तहत रामघाट राघोपुरी व तीर्थराजपुरी में ड्रॉप आउट बच्चों के घर जाकर माता-पिता व बच्चों से मुलाकात की गई, और ड्रॉप आउट हुए बच्चों से मुलाकात कर उनके माता-पिता को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए बाध्य किया गया। अभियान में हब फॉरे एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम से डीएमसी प्रिया माथुर, जेंडर स्पेशलिस्ट मीनू सिंह, और अरविंद कुमार, एमटीएस अभिषेक शुक्ला तथा नीति आयोग से पूजा यादव मौजूद रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages