कल हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएगी हिंदू महासभा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 1, 2026

कल हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएगी हिंदू महासभा

भगवान श्री परशुराम जयंती को लेकर बनाई रणनीति

फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक कैंप कार्यालय आईटीआई रोड में जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि कल बृहस्पतिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव व 19 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव संगठन द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी।

उन्होंने कहा कि कल हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री हनुमान मंदिर पटेल नगर चैराहा में सुंदरकांड का पाठ व शर्बत वितरण का कार्यक्रम होगा। नौ अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से श्री परशुराम जन्मोत्सव के दिन अवकाश हेतु एक मांग पत्र ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से श्री परशुराम जन्मोत्सव के दिन सार्वजनिक अवकाश की मांग किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, अनमोलशुक्ला, डॉ प्रमोद पांडे, ओमप्रकाश मौर्य, अर्जुन वैद्य, स्वामी गणेशानंद महाराज, सुधा सिंह अंजू गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages