डा. अनुराग के कार्यों का किया उत्साहवर्धन
फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के चैधराना निवासी इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव को वार्षिक बैठक में एक बार पुनः रेडक्रास भवन लखनऊ में उपमुख्यमंत्री/सभापति इंडियन रेडक्रास सोसाइटी बृजेश पाठक ने उत्कृष्ट सेवा सम्मान से प्रशस्ति पत्र व शाल भेंटकर सम्मानित किया।
![]() |
| डिप्टी सीएम के हाथों प्रशस्ति पत्र हासिल करते रेडक्रास चेयरमैन। |
डॉ अनुराग को पूर्व में भी राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। उपमुख्यमंत्री ने डॉ अनुराग द्वारा समाजहित व संस्था हित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों हेतु उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही उपसभापति अमरनाथ मिश्र व महासचिव रामानंद कटियार द्वारा अंगवस्त्र व पुष्प भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के 75 जिलों के चेयरमैन व सचिव उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment