हास्पिटल को बदनाम करने की हो रही साजिश: प्रवीण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 20, 2026

हास्पिटल को बदनाम करने की हो रही साजिश: प्रवीण

कथित जुआं व शराब पार्टी से अस्पताल का कोई लेना-देना नहीं

फतेहपुर, मो शमशाद । न्यू राधे अस्पताल के संचालक प्रवीण कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को उनके अस्पताल का बताकर जान बूझकर बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रही कथित जुआं और शराब पार्टी का उनके अस्पताल से कोई लेना-देना नहीं है। संचालक श्री कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी और दूसरी जगह का है। इसे जान बूझकर हमारे अस्पताल का बताकर वायरल किया जा रहा है, ताकि हमारी छवि धूमिल की जा सके। अस्पताल में मरीजों का कम खर्च में बेहतर इलाज होता है, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। कुछ विरोधीतत्व इसी सफलता से

पत्रकारों से बातचीत करते हास्पिटल के संचालक प्रवीण कुमार। 

चिढ़कर ऐसी साजिश रच रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बदनाम करने वाले लोग न केवल अस्पताल को गलत तरीके से जोड़ रहे हैं, बल्कि उनके एक कर्मचारी की फोटो भी लगाकर फर्जी खबरें वायरल कर रहे हैं। हम उन लोगों को जानते भी नहीं हैं, जिन्हें वीडियो में दिखाया जा रहा है। यह साफ तौर पर हमारी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की कोशिश है। अस्पताल संचालक ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई है और फर्जी तरीके से बदनाम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे लोगों के खिलाफ वे मानहानि का मुकदमा भी दायर करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages