एडवांस बिल भुगतान के साथ जाने रोज़ की बिजली खपत
फतेहपुर, मो शमशाद । विद्युत विभाग के उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन में ऐप के माध्यम से अपने स्मार्ट मीटर के लेन-देन बिल भुगतान और हर रोज़ की बिजली खपत पर नज़र रख सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को गूगल प्ले में यूपीपीसीएल के स्मार्ट कंज्यूमर ऐप डाऊनलोड करना होगा जिसकी सहायता से उपभोक्ता हर रोज़ खपत होने वाली बिजली एवं बिल भुगतान की पूरी जानकारी रख सकेंगे। साथ ही बताया कि स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए वह तीन सदस्यीय कमेटी बनायेंगे, जिसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द निवारण किया जा सकेगा। उक्त बातें विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
![]() |
| पत्रकारों को जानकारी देते एसई अनिल वर्मा। |
सोमवार को वीआईपी रोड स्थित विभाग के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि विद्युत बिल संबंधी शिकायतों को देखते हुए विभाग की ओर से ऐप लांच किया गया है जिसके माध्यम से उपभोक्ता अपने विद्युत बिल एडवांस जमा राशि के अलावा प्रतिदिन खर्च हुई बिजली का हिसाब भी देख सकते हैं। एसई के अनुसार अभी तक उपभोक्ताओं को मीटर रीडर के गलत बिलिंग करने पर भी बढ़ा हुआ भगतान करना पड़ता था या फिर बिल ठीक कराने के लिए विभाग में बार बार चक्कर लगाना पड़ता था। अब उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल पर ऐप डॉउनलोड करना होगा। रोज़ के बिजली खर्च और बैलेंस की जानकारी मिलेगी। साथ ही बिजली के बढ़ते बिल पर रोक लगाने के लिए बिजली बचाने में भी मदद मिलेगी। प्रत्येक पंद्रह मिनट का अपडेट मिल सकेगा।
ऐसे करें ऐप डाउनलोड
विद्युत उपभोक्ता ऐप डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल फोन पर प्ले स्टोर के माध्यम से यूपीसीएल स्मार्ट कंज्यूमर ऐप डाउनलोड करना होगा ऐप हिंदी व अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। मीटर से लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करे ओटीपी को वेरिफाई करें।
टैरिफ में मिलेगी छूट
ऐप डाउनलोड करने वाले उपभोक्ताओं को टैरिफ में दो प्रतिशत की छूट मिलेगी। ऐप वाले उपभोक्ताओं को मीटर का बैलेंस खत्म होने की दशा में काटी गई लाइट दोबारा दो घंटे में चालू हो सकेगी।
ऐसे करें आनलाइन रिचार्ज
यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर जाकर कंज्यूमर कार्नर फिर स्मार्ट मीटर प्रीपेड रिचार्ज चुने अकाउंट आईडी और कैप्चा दर्ज करें फिर रिचार्ज करे। प्रोसीड करें फ़ी भुगतांन का बिकल्प चुनकर यूपीआई या पेटीएम में से कोई विकल्प चुने।


No comments:
Post a Comment