मऊ में शिक्षा जागरूकता वाहन को हरी झंडीए नामांकन पर जोर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 7, 2026

मऊ में शिक्षा जागरूकता वाहन को हरी झंडीए नामांकन पर जोर

गांव. गांव दौड़ा शिक्षा का रथ 

मऊ  चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले की धरती पर शिक्षा का अलख जगाने निकला एक ऐसा कारवांए जो सिर्फ एक वाहन नहींए बल्कि भविष्य की नई सुबह का संदेश लेकर सड़कों पर दौड़ पड़ा। जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशों के तहत 7 अप्रैल को मऊ तहसील से जन.जागरूकता वाहन को उपजिलाधिकारी राम ऋषि रमन, श्रीमती पूजा गुप्ता और खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण दत्त पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान गांव. गांव, गली. गली पहुंचकर अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में मिल रही सुविधाओं का आईना दिखा

जागरूकता अभियान में मौजूद अधिकारीगण

रहा है। छिपीहा, मैदान, गेरूहा, डाक बंगला, यमुना रोड और बौसड़ा जैसे इलाकों में जब यह वाहन पहुंचाए तो शिक्षा का संदेश मानो हर दरवाजे पर दस्तक देने लगा। नगर पंचायत अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने भी इस मुहिम को जन. आंदोलन बनाने की अपील करते हुए अभिभावकों से बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने की गुहार लगाई। शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मियों की मौजूदगी ने इस अभियान को और मजबूती दी। इस मौके पर नगर पंचायत मऊ के कंपोजिट विद्यालय मऊ के सहायक अध्यापक आलोक गर्गए अखिलेश मिश्रा एआरपी मऊ समेत अन्य उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages