कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर प्रसार निदेशालय में चंद्रशेखर कृषक समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह की अध्यक्षता मे कृषक वैज्ञानिक संवाद हुआ जिसमें निदेशक प्रसार डाँ. वी के त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर निदेशक प्रसार ने कहा कि कृषक एवं वैज्ञानिक नवीनतम तकनीकी जानकारी के विषय में संवाद करे तथा अगले माह किसान क्या करे कि कार्य रणनीति तय की जाए । उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की बैठक में संबंधित विभागाध्यक्षों को आमंत्रित किया जायेगा। जिससे योजनाओं की जानकारी प्रदान हो सके । समिति के सदस्य अपने अपने सफल अभिनव प्रयोग प्रस्तुत करेंगे ।विभागाध्यक्ष पशुपालन
विभाग पशु प्रबंधन डाँ. राम जी गुप्ता एवं एफ पी ओ के द्वारा व्यवसायिक पशुपाल एवं खेती करने के विषय में जानकारी दी। डाँ. अखिलेश मिश्रा द्वारा दलहन की नवीनतम प्रजातियों की जानकारी दी गई जिससे दलहन का क्षेत्र बढ़ सके। डा. साधना वैश प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र फतेहपुर ने कृषि में महिलाओं की भागीदारी एवं उनके कौशल विकास के लिये जानकारी दी व पोषण सुरक्षा पर जानकारी दी। डाँ.जितेन्द्र सिंह ने बदलते मौसम के अनुसार खेती की तकनीकी विधाओ पर जानकारी दी और समन्वित कृषि प्रणाली की जानकारी दी। डाँ.भूपेंद्र सिंह कृषकों को मिट्टी,पानी एवं जलवायु के अनुरूप नवीनतम तकनीकी जानकारी के साथ फसल सुरक्षा पर जानकारी दी।


No comments:
Post a Comment