बबेरू/बांदा, के एस दुबे । उमरहनी गांव में अज्ञात कारणों के चलते रिहायसी मकान में लगी आग से लाखों रुपए का गृहस्थी का समान जलकर खाक। मामला क्षेत्र बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उमरहनी गांव का है. जहां के रहने वाले बच्चीलाल प्रजापति के रिहाईसी मकान में आज बुधवार कि सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई, घटना के समय मकान मालिक बच्ची लाल अपने लड़के राजबली, मुन्नीलाल, व अपनी पत्नी को लेकर खेत में गेहूं की फसल कि कटाई कर रहा था. तभी ग्राम प्रधान के द्वारा घर में आग लगने की सूचना दी, इससे पहले पास पड़ोस के लोगों के द्वारा कड़ी मशक्कत से आग बुझाने काम शुरू कर दिया, ग्राम प्रधान के द्वारा बबेरू कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना
दी. जिसमें बबेरू पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ गई कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बच्ची लाल, राजबली, मुन्नीलाल, इन तीनों का घर जलकर खाक हो गया। जिसमें घर में रखा मजदूरी का लगभग चार-पांच कुंतल गेहूं चना, मसूर, सरसों, चावल, कुछ नगदी रुपए व जेवरात जलकर खाक हो गया, पीड़ित परिवार इस हुए अग्निकांड को लेकर सरकार से मुआवजे की मांग की है। क्योंकि पीड़ित परिवार के पास कुछ भी नहीं बचा, जिससे कि वह अपने परिवार का पालन पोषण करवा सके।


No comments:
Post a Comment