कानपुर, प्रदीप शर्मा - उ.प्र.माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट 2026 के गुरुवार को घोषित हुए परिणामों में गोविन्द नगर स्थित स्कालर्स प्लेवेज इण्टर कालेज,कानपुर के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया। हाईस्कूल में मिष्ठी सिंह 91, माधव द्विवेदी 90, कृष्णा सोनी-89, अन्तरा सिंह-89, दिव्यांशी नेगी-88, शनि-85, स्नेहा साहू-85, दृष्टि विश्वकर्मा-83, अंकिता गेरा-82, आकाश कुमार 81, आयुषि मौर्या-80 तथा देव श्रीवास्तव 80 प्रतिशत अंको के साथ सर्वश्रेष्ठ रहे। साथ ही इण्टरमीडिएट में विद्यालय में अक्षय यादव-88, सिमरन वाधवा-80, अर्पिता बरार 79, जानवी शर्मा 79, साहिल खानदानी 78, काव्य दिवाकर 78 तथा नयन गुप्ता 76 प्रतिशत अंको के साथ सर्वश्रेष्ठ रहे। विद्यालय के संचालक सुशील कुमार ने विद्यालय के कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित किया एवं अभिभावकों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय
अपना शत-प्रतिशत परिणाम आगे भी अनवरत जारी रखेगा, और भविष्य मे छात्रों के हितों के लिए सभी उपयुक्त कदम उठाये जायेंगे। विद्यालय की अध्यक्षा शकुन्तला देवी , सचिव गिरीश मल्होत्रा , प्रधानाचार्या प्रेमलता श्रीवास्तव एवं विद्यालय के कम्प्यूटर विभाग के अध्यापक सोमिल मल्होत्रा, विज्ञान वर्ग के अध्यापक चन्द्रपाल अरोड़ा, वाणिज्य वर्ग के अध्यापक विकांत लोरेन्जो तथा सुनीता वर्मा सहित सभी अध्यापक,अध्यापिकाओं ने भी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय संचालक ने कि छात्र छात्राओं को कक्षा 11 में किसी भी वर्ग में प्रवेश लेने पर कुल धनराशि में से विद्यालय द्वारा10 मई 2026तक छूट दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कक्षा-11 में प्रवेश लेने वाले ऐसे छात्राएं जिन्होंने 91 से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं उन्हें 2000रू ,81 से 90 प्रतिशत 1500 रू,71 से 80 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्राओं को 1000 रुपए का व 61 से 70 प्रतिशत वाले छात्राओं को 500 रू का डिस्काउंट दिया जाएगा।यह सुविधा पुराने एवं नये सभी छात्र छात्राओं को मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश कराते समय छात्र छात्राओं को कक्षा 10 की नेट वाली अंक तालिका लाना अनिवार्य है।


No comments:
Post a Comment