कानपुर, प्रदीप शर्मा - चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग द्वारा ए.आई. के माध्यम से रचनात्मक फैशन इलस्ट्रेशन विषय पर गुरुवार को एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्नातक एवं परास्नातक के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों को पूर्व में वस्त्रों के विभिन्न टेक्सचर पर आधारित डिजाइनिंग की थीम दी गयी। । प्रतिभागियों ने हस्त-निर्मित फैशन इलस्ट्रेशन तैयार कर उन्हें ए.आई. टूल्स की सहायता से डिजिटल स्वरूप में परिवर्तित किया l इसके साथ ही उपयोग किए गए प्रॉम्प्ट्स को भी स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें संचार एवं प्रसार शिक्षा विभाग की डॉ. संघमित्रा मोहापात्रा, संसाधन प्रबंधन एवं उपभोक्ता
विज्ञान विभाग की डॉ. अलेना तथा परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग की डॉ. एकता शर्मा शामिल रहीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, प्रस्तुति कौशल, ए.आई. के प्रभावी उपयोग के साथ ही उपयोग किए गए। ।कार्यक्रम का आयोजन परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग की प्राध्यापक डॉ. एकता शर्मा एवं विभाग प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन टीचिंग एसोसिएट डॉ. अंकिता यादव द्वारा से किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता पद का कार्यभार संभाल रहीं डॉ. मुक्ता गर्ग ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।


No comments:
Post a Comment