पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट गांव में मचा हड़कंप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 16, 2026

पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट गांव में मचा हड़कंप

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे  । बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बगेहटा गांव में पति ने पत्नी को घर में स्नान करते समय कुल्हाड़ी से कई बार हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतारा दिया, घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, घटना की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मौके से पुलिस आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर ली। वही भाई की तहरीर पर हत्या मुकदमा दर्ज कराया गया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव निवासी मोबिन शेख ने अपनी पत्नी सरीफन उर्फ़ सरफिया उम्र 48 वर्ष ने आये दिन पति पत्नी के बीच घरेलू कलह के चलते झगड़ा चलता था, गुरुवार कि सुबह


पति ने पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से कई बार हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया, वही गांव में सनसनी का माहौल हो गया, वही घटना कि जानकारी परिजनों ने पुलिस को दिया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिंग टीम को बुलाकर घटना स्थल व हर एंगल से जाँच करवाई गयी हैं, वही पुलिस ने घटना स्थल से आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर लिया हैं। उसके बाद पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया हैं. इस घटना से क्षेत्र व गांव में सनसनी फैल गई ।घटना की सूचना पर भाई शाहिद पुत्र करीम बख्श ग्राम पारा बिहारी थाना बिसंडा ने कोतवाली बबेरू में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages