डॉक्टर की बर्खास्तगी पर इमरजेंसी गेट जाम, स्वास्थ्य सेवाएं ठप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 16, 2026

डॉक्टर की बर्खास्तगी पर इमरजेंसी गेट जाम, स्वास्थ्य सेवाएं ठप

हड्डी रोग विशेषज्ञ की सेवामुक्ति के विरोध में लामबंद हुए डॉक्टर, भारी पुलिस बल तैनात

इमरजेंसी के बाहर नारेबाजी, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

बांदा, के एस दुबे । राजकीय मेडिकल कॉलेज बांदा में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।जब एक डॉक्टर की सेवामुक्ति के विरोध में जूनियर और संविदा डॉक्टर लामबंद हो गए। आक्रोशित डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी गेट का चैनल बंद कर दिया और शासन व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस हंगामे के कारण अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों एक बच्ची के इलाज में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया था। इस प्रकरण की जांच के बाद दोषी पाए जाने पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत सिंह को सेवा मुक्त कर दिया गया। जैसे ही इस कार्रवाई की सूचना साथी डॉक्टरों को मिली, उनका गुस्सा फूट पड़ा।हंगामे की शुरुआत होते ही डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। गेट बंद होने से एंबुलेंस और गंभीर मरीजों के प्रवेश में बाधा उत्पन्न हुई, जिससे अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है।प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि बिना ठोस आधार और निष्पक्ष सुनवाई के डॉक्टर विनीत सिंह को हटाना गलत है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता और सेवामुक्ति का आदेश वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।वर्तमान में मौके पर पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रशासन के बीच वार्ता का दौर जारी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages