धनुष चौराहे पर सियासी ज्वाला
युवाओं ने विपक्ष को ललकारा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । कर्वी मुख्यालय के धनुष चौराहे पर गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम ने अचानक सियासी तापमान को चरम पर पहुंचा दियाए जब सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संयुक्त पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा नेता किसन अग्रहरि ने कियाए जहां जोशए नारों और आक्रोश का ऐसा संगम दिखा मानो
![]() |
| तला फूंकते भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य |
सियासत की आग सड़कों पर उतर आई हो। वक्ताओं ने लोकसभा में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित न होने पर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए इसे उनकी हताशा और संकीर्ण सोच का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण को केवल मुद्दा नहीं बल्कि मिशन मानती है और 33 प्रतिशत आरक्षण का संकल्प सामाजिक बदलाव की ठोस नींव है। मंच से यह भी स्पष्ट किया गया कि जब तक
![]() |
| आंदोलन में मौजूद कार्यकर्तागण |
महिलाओं को उनका पूर्ण अधिकार और सम्मान नहीं मिल जाताए तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेए जिनकी सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि युवा शक्ति केवल दर्शक नहींए बल्कि राष्ट्रहित के हर मुद्दे पर मुखर योद्धा है।
.jpeg)
.jpeg)

No comments:
Post a Comment