डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री कैंप बुदवन का किया निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 23, 2026

डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री कैंप बुदवन का किया निरीक्षण

बीडीओ को मुनादी कराने के दिए निर्देश

फोटो परिचय- (11) 

फतेहपुर, मो शमशाद । जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील खागा स्थित ग्राम सभा बुदवन में कृषि विभाग के आयोजित फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों को जल्द से जल्द फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए कहा। डीएम ने लेखपाल को निर्देशित किया कि सभी किसानों से संपर्क स्थापित कर फॉर्मर रजिस्ट्री कराएं। उन्होंने बीडीओ से कहा कि सभी ग्रामसभाओं में मुनादी कराकर फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प के बारे में

फार्मर रजिस्ट्री कैंप बुदवन का निरीक्षण करतीं डीएम।

बताएं। उन्होंने उप जिलाधिकारी खागा अभिनीत कुमार को निर्देशित किया कि अपने नेतृत्व में नियमित समीक्षा कर फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण कराएं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खागा, उप कृषि निदेशक सतेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages