कानाखेड़ा में एक सैकड़ा से ज्यादा ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 23, 2026

कानाखेड़ा में एक सैकड़ा से ज्यादा ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन

पैलानी/बांदा, के एस दुबे  । पैलानी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कानाखेड़ा पावर हाउस की सालों से खराब विद्युत मशीनों की वजह से काना खेड़ा फीडर से ग्रामीण बहुत ज्यादा परेशान विद्युत विभाग के जे ई; और एसडीओ ग्रामीणों का नहीं उठाते फोन काना खेड़ा के एक सैकड़ा से ज्यादा ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभागीय अधिकारियों से कानाखेड़ा फीडर  की जर्जर मशीनों को तुरंत बदलने व फीडर को अलग करने की मांग किया  जिससे कि विद्युत आपूर्ति बहाल हो और बेसमय कट की समस्या न हो । कानाखेड़ा के ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि हमारे यहां का विद्युत फीडर महज शोपीश बनकर रह


गया । पिछले दो सालों से पावर हाउस की मशीन जर्जर हालत में हैं आए दिन खराब हो जाती हैं जिससे हम लोग इस भीषण गर्मी में परेशान रहते हैं।कई बार विभाग के जे ई और एसडीओ साहब को लिखित में दिया लेकिन आज तक मशीनों को नहीं बदला गया ।अगर बिजली विभाग के अधिकारियों ने जल्द ये काम नहीं कराया तो ग्रामवासी  जिलाधिकारी बांदा के यहां धरना प्रदर्शन  कर  उनको अवगत कराएंगे इस दौरान पंकज यादव (पूर्व प्रधान) रमेश सिंह गौतम;रामप्रसाद कुशवाहा; हाकिम चौहान; रामनरेश साहू;दीपक कच्छवाह; ज्ञान चौहान; कल्लू चौहान;भूरा साहू; सहित सैकड़ों कानाखेड़ा निवासी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages