सखी वन स्टाॅप सेंटर में दुरुस्त रखें व्यस्थाएं- डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 22, 2026

सखी वन स्टाॅप सेंटर में दुरुस्त रखें व्यस्थाएं- डीएम

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बुधवार को सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण कर सेंटर की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था एवं पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी रोस्टर का अवलोकन करते हुए सभी कार्मिकों को उपस्थित पाया गया। डीएम ने 181 महिला हेल्पलाइन से प्राप्त प्रकरणों को सी-डैक पोर्टल पर देखा तथा अल्पावास रजिस्टर, गेट एंट्री रजिस्टर और केस पंजीकरण रजिस्टर का भी गहन निरीक्षण कर रजिस्टरों का सुव्यवस्थित रखरखाव देखकर संतोष व्यक्त किया। डीएम ने सेंटर में रह रही बालिकाओं से बातचीत कर उनके प्रकरणों की जानकारी ली और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि


वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 287 महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया, जबकि अप्रैल 2026 में अब तक 24 महिलाओं व बालिकाओं को आश्रय दिया जा चुका है। साथ ही काउंसलिंग के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा से जोड़ते हुए परिवार से पुनर्मिलन के प्रयास भी किए जा रहे हैं। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि सेंटर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखा जाए और लाइब्रेरी में प्रेरणादायक महिलाओं की जीवनियों के साथ दैनिक समाचार पत्र उपलब्ध कराए जाएं, जिससे महिलाओं के ज्ञान और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके। कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संबल है, इसलिए यहां आने वाली प्रत्येक महिला को संवेदनशीलता के साथ त्वरित सहायता प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages