डायट में हुआ एफएलएस सर्वे प्रशिक्षण, पांच विद्यालयों में होगा आंकलन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 10, 2026

डायट में हुआ एफएलएस सर्वे प्रशिक्षण, पांच विद्यालयों में होगा आंकलन

फतेहपुर, मो शमशाद । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में एफएलएस (फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी) सर्वे हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक आरती गुप्ता ने बताया कि एनसीईआरटी नई दिल्ली एवं एससीईआरटी लखनऊ के निर्देशन में जनपद में शिक्षा की वर्तमान स्थिति के आकलन के लिए 10 व 11 अप्रैल को सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि भिटौरा, हसवा, असोथर, खजुहा व तेलियानी विकास खंड के एक-एक विद्यालय सहित कुल पांच विद्यालयों में यह सर्वे किया जाएगा। सर्वे कार्य टैबलेट के माध्यम से संपन्न होगा। इसके लिए

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंचासीन डायट प्राचार्य आरती गुप्ता।

विनय कुमार मिश्र एवं वीणा सिंह, प्रवक्ता डायट को जनपद स्तरीय समन्वयक नामित किया गया है, जिन्होंने एससीईआरटी से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रत्येक विद्यालय में एक डीएलएड प्रशिक्षु को फील्ड अन्वेषक के रूप में नियुक्त किया गया है, जो विद्यालय पहुंचकर एनसीईआरटी द्वारा उपलब्ध कराए गए टैबलेट पर सर्वे पूरा करेंगे। सर्वे हेतु शिक्षक प्रश्नावली, प्रधानाध्यापक प्रश्नावली, छात्र प्रश्नावली सहित अन्य प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। सर्वे का निरीक्षण प्राचार्य एवं नामित जिला समन्वयकों द्वारा किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages