बांदा, के एस दुबे । श्री कान्यकुब्ज भुर्जी वैश्य समिति के जिला अध्यक्ष डॉ. रामराज गुप्ता आनंद भोजवाल ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट की भेंट के दौरान पंचमढ़ी हनुमान मंदिर, बुद्धराम कुआं बांदा की भूमि से जुड़े प्रकरण को गंभीरता से बताया गया तथा उसकी पवित्रता, संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक एवं त्वरित कार्यवाही की मांग रखी गई। अध्यक्ष ने बताया कि पंचमढ़ी मंदिर और धर्मशाला की जमीन पर
भू माफियों ने अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया है। जो भूमि बची है उसे पर भी प्लाटिंग की पूरी तैयारी की जा रही है जिस संबंध में डीएम बांदा को ज्ञापन भी सौंपा गया था लेकिन अभी तक भूमाफियाओं पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। अवैध कब्जे में स्थानीय लेखपाल का भी संरक्षण है क्योंकि उसी के संरक्षण से जमीनों पर कब्जे किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गंभीरतापूर्वक शिकायत को संज्ञान लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया है।
.jpg)

No comments:
Post a Comment