चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में हनुमान जयंती का आयोजन श्रद्धा और उल्लास की ऐसी छटा बिखेर गया, मानो भक्ति स्वयं आकाश से उतर आई हो। श्री हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजन, अर्चन, हवन, आरती और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ ने पूरे परिसर को रामभक्ति में सराबोर कर दिया। कुलगुरु प्रो आलोक चौबे स्वयं उपस्थित रहकर विद्यार्थियों के साथ पूजा में सहभागी बने, जिससे आयोजन को विशेष गरिमा मिली। बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र अपार सिंह तोमर और अंकुश मिश्रा के संयोजन में
![]() |
| हनुमान जयंती पर यज्ञ करते ग्रामोदय विद्यालय के अधिकारीगण |
विद्यार्थियों ने अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। खास बात यह रही कि विद्यार्थियों ने श्रमदान कर मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। रंग-बिरंगी सजावट से सजा परिसर मानो उत्सव का जीवंत प्रतीक बन गया। शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं की सहभागिता ने इसे आस्था, एकता और सामाजिक चेतना का प्रेरक आयोजन बना दिया।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment