1 पिकअप, 2 तमंचे, 2 ज़िन्दा 4 कारतूस खौंखे सहित 3 भैंस बरामद।
बांदा, के एस दुबे । जनपद में बीते 2 मार्च की रात्रि को थाना कोतवाली देहात व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली देहात व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में गश्त कर रही थी । तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शातिर भैंस चोर जिनके द्वारा हाल ही में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । जो आज भैंसो को बेचने के लिये चहितारा गांव की तरफ से ले जा रहे है । इस सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रोड पर चेकिंग लगाकर घेराबंदी की गई, दौराने चेकिंग अभियुक्त चहितारा गांव के पास बुन्देलखण्ड एक्सप्रसे के नीचे बनी सर्विस लेन की तरफ अपनी पिकअप लोडर लेकर भागे जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो अभियुक्तों
की गाडी अनियत्रिंत होकर पुल के किनारे दीवार से टकराकर बन्द हो गयी । जब अभियुक्तों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करनी शुरू कर दी, पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त फिरोज खान उर्फ अनीश पुत्र इस्लाम खान निवासी सिमौर रोड महबूबनगर थाना गाजीपुर जिला फतेहपुर के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया । अभियुक्त फिरोज खान को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।जहाँ उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। साथ ही 2 अभियुक्तों चंदन पुत्र रामदीन निवासी खैदीपुर मजरा सेमरी थाना असोथर जनपद फतेहपुर व पंकज सिंह पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम बंशूपुरवा थाना खागा जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया । जाँच व पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा पिकअप लोडर से पूर्व नियोजित योजना के तहत रात्रि में भैंस चोरी की घटना को अंजाम देते थे । दिनांक 20/21फरवरी 2026 को थाना बिसण्डा, दिनांक 10/1126 को थाना कोतवाली नगर तथा दिनांक 24/25 मार्च 2026 को थाना कोतवाली देहात में रात्रि को भैंस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके संबंध में सम्बन्धित थानो पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्तों द्वारा कुल 10 भैंस/पडिया/पडा को पिकअप लोडर से चोरी किया गया था जिनमे से 03 मौके पर बरामद हुयी शेष 07 अभियुक्तों द्वारा पूर्व में ले जाकर उन्नाव के स्लॉटर हाउस में कटवा दी है । अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस, 04 खोखा कारतूस चोरी की 03 नग भैंस/पडिया/पडा तथा चोरी की भैंसो को बेचने से प्राप्त 95 हजार रूपये नगद तथा 01 पिकअप लोडर (घटना मे प्रयुक्त) बरामद किया गया ।


No comments:
Post a Comment