वार्षिकोत्सव के साथ प्रवेश उत्सव पर बच्चों को किया गया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 3, 2026

वार्षिकोत्सव के साथ प्रवेश उत्सव पर बच्चों को किया गया सम्मानित

पैलानी/बांदा, के एस दुबे  । उच्च प्राथमिक विद्यालय सोना मऊ क्षेत्र जसपुरा में गुरुवार को प्रवेश उत्सव एवं वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत  के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अमर सिंह यादव द्वारा किया गया ।कार्यक्रम के विशिष्ट अजीत कुमार सिंह प्रधानाचार्य पंडित जवाहरलाल नेहरू अखंड इण्टर कॉलेज चंदवारा एवं वरिष्ठ समाज सेवी श्री राकेश वाजपेई उपस्थित रहे। इस अवसर पर नव प्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें लेखन सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने उपस्थित


अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक छात्रों का विद्यालय में प्रवेश करने तथा छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना की। वरिष्ठ समाजसेवी राकेश वाजपेई ने अपने संबोधन से छात्रों का उत्साह संवर्धन करते हुए भविष्य में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की समाप्ति पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार शिवहरे ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में इंटर कॉलेज चंदवारा का समस्त स्टाफ, शैलेंद्र गुप्ता ,रमाशंकर मिश्रा ,यतेंद्र सिंह,प्रमोद पटेल ,अशोक गुप्ता,धर्मपाल सिंह,अरुण सोनी, नागेन्द्र सिंह ,प्रमोद तिवारी, रफीक जी, श्रीमती भावना सिंह,शिखा ओमर आदि शिक्षक एवं समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages