परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने डीएम से की शिष्टाचार भेंट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 25, 2026

परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने डीएम से की शिष्टाचार भेंट

संगठन के कार्यों, उद्देश्यों व योजनाओं पर की चर्चा

फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारतीय सनातन राष्ट्र धर्म परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता शुभम रस्तोगी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी हैप्पी गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, युवा जिला महामंत्री निखिल श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी के आगमन पर संगठन की ओर से उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन के कार्यों, उद्देश्यों एवं आगामी योजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक

डीएम से मुलाकात कर प्रतीक चिन्ह भेंट करते राष्ट्रीय प्रवक्ता शुभम रस्तोगी।

चर्चा की गई। शुभम रस्तोगी ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए समाज में सांस्कृतिक जागरूकता, युवाओं के मार्गदर्शन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए जनहित के कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। यह भेंट संगठन और प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages