लंबित समस्याओं के निस्तारण के लिए डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर, मो शमशाद । लंबित समस्याओं को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना दिया। तत्पश्चात समस्याओं के निस्तारण के लिए डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाण्डेय की अगुवई में पदाधिकारियों ने धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की। तत्पश्चात डीआईओएस को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि एनपीएस योजना से आच्छादित शिक्षक व कर्मचारियों के एनपीएस कटौती के राज्यांश मय ब्याज आगणित कराकर उसे अपडेट कराया जाए। एनपीएस योजना से ओपीएस में शामिल शिक्षकों के एनपीएस कटौती की राशि को उनके जीपीएफ खाते में जमा कराया जाए। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन में शामिल होने पर विकल्प पत्र शीघ्र भरा कर निदेशालाय प्रेषित किया जाए। परिषदीय
![]() |
| डीआईओएस कार्यालय में धरना देते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। |
परीक्षा के हर प्रकार के पारिश्रमिक का भुगतान शीघ्रता से कराया जाए। वर्ष 2026 में सेवानिवृत्त कर्मचारी व शिक्षकों के पेंशन, जीपीएफ व सामूहिक बीमा के प्रकरण आपके कार्यालय से परीक्षण होकर शीघ्र उच्चाधिकारियों को भेजना सुनिश्चित किया जाए। गेच्युटी की सीमा 25 लाख रूपए होने के कारण जो शिक्षक साथी इस सेवा अवधि की परिधि में सेवानिवृत्त हुए हैं उनके प्रकरण शीघ्र उप्र शिक्षा निदेशक कार्यालय में भेजना सुनिश्चित किया जाए। जिससे उनके अंतर का भुगतान हो सके। इस मौके पर पूर्व एमएलसी लवकुश कुमार मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल, शिव सिंह परमार, विजय करन श्रीवास, सूर्य प्रकाश सरोज, शक्तिकांत मिश्र, अर्पित सचान, जीतेन्द्र कुमार पाण्डेय, हीरालाल, रमाकांत गुप्त, सुभाषचन्द्र, धीरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, राजेन्द्र कुमार सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment