हिंदू महासभा ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकाली शोभा यात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 19, 2026

हिंदू महासभा ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकाली शोभा यात्रा

भगवान को जातियों के भेदभाव से रखना होगा दूर: मनोज 

फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारत हिंदू महासभा के आयोजित रेणुकानंदन भार्गव श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से शोभा यात्रा निकालकर सर्व समाज द्वारा द्विवेदी टावर आईटीआई रोड में पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर दो बजे तक चलता रहा। सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण पूजा आरती करके परशुराम स्वरूप रामबाबू द्विवेदी मयंक का वैदिक मंत्रोच्चरणों से आरती करके पूजा स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पांच वर्ष की आर्य अग्रवाल द्वारा संस्कृत भाषा के गीत हुए। भागवत के लगभग 101 श्लोक पढ़े गए। अपने उद्बोधन में विख्यात परशुराम अभिनेता रामबाबू द्विवेदी

कार्यक्रम में भाग लेते हिंदू महासभा के पदाधिकारी। 

मयंक ने सनातन व परशुराम की व्याख्या करते हुए कहा कि हमने सर्व समाज का सदैव कल्याण करते हुए दक्षिण दिशा में सहयाद्रि पर्वत पर रहने वाले कोल भील आदिवासी जनजाति, अनु, दुई, तरसतू, सरयाति आदि जातियों को तत्कालीन राजाओं से मुक्त कराकर सुशबय नागरिक बनाया। असम प्रांत को समतल करते हुए हिमालय के पूर्व शिखा को अपने फरसे से काट काट करके ब्रह्मपुत्र नमक नदी को निर्मित करके लोगों को जल के संकट से मुक्त कराया। गोष्ठी का संचालन करते हुए हिंदू महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि महापुरुषों देवताओं तथा भगवान को जातियों के भेदभाव से दूर रखना होगा। हम सबको एक सूत्र में बंध कर सनातन व हिंदुत्व का झंडा व अपने देश के गौरव को आगे बढ़ाना है। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने फतेहपुर का इतिहास बताते हुए सबका आभार प्रकट किया। इस मौके पर रामगोपाल शुक्ला, रामू शुक्ला, राम अनुज तिवारी, शशिकांत मिश्रा गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, डॉ प्रमोद पांडेय, नवनिर्वाचित बार महामंत्री अनुराग नारायण मिश्रा, सभासद विनय तिवारी, अमित तिवारी ब्लॉक प्रमुख भिटौरा, रिंकू सिंह लोहारी, सत्य भगवान गुप्ता, आशीष मिश्रा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, श्रवण पांडेय पथिक, अमित त्रिवेदी, नीटू मिश्रा, शिक्षक अनुराग मिश्रा, वीरेंद्र मणि त्रिपाठी एडवोकेट, संगीता गुप्ता, बेबी गुप्ता, काजल तिवारी, सुधा सिंह, संध्या शुक्ला आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages