मानव श्रृंखला से बाइक रैली तक
33 प्रतिशत आरक्षण का शंखनाद
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले की सियासी धरती पर नारी शक्ति का संदेश गूंज उठाए जब भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत शक्तिए सहभागिता और समानता का एक विराट प्रदर्शन किया। शहर की सड़कों पर मानव श्रृंखला ने जहां एकजुटता की मिसाल पेश कीए वहीं हस्ताक्षर अभियान और बाइक रैली ने इस संदेश को जन.जन तक पहुंचाने का काम किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अनिल यादव, राजेश्वरी द्विवेदी, अश्विनी अवस्थी, अर्पित जायसवाल, रवि गुप्ता और जवाहर सोनी की मौजूदगी ने आयोजन को राजनीतिक ऊर्जा से भर दिया। संयोजक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि देश के विकास की नई इबारत अब नारी शक्ति
![]() |
| नारी शक्ति वंदन अभियान में मौजूद भाजपा नेत्रियां |
लिख रही है और यह अधिनियम उसी परिवर्तन का मजबूत स्तंभ बनेगा। जिला महामंत्री व अभियान संयोजक अंजू वर्मा ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी निर्णायक रूप से बढ़ेगी। वहीं जिला उपाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने जोर देकर कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं और भाजपा सरकार में ही उनका वास्तविक सम्मान सुनिश्चित हुआ है। जी.20 में भारत की अध्यक्षता का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मातृशक्ति अब नीति निर्धारण में भी अपनी सशक्त भूमिका निभा रही है।


No comments:
Post a Comment