चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिले में 15 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर सामाजिक चेतना और शिक्षा का अनोखा संगम देखने को मिला। कर्वी स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बेड़ी पुलिया में आयोजित विशेष संपर्क अभियान के तहत मुख्य अतिथि ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी डॉ वैभव त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं कलचिहा स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने छात्रों से
![]() |
| अंबेडकर जयंती पर मौजूद छात्र छात्राएं व अन्य |
संवाद कर बाबा साहेब के विचारों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। मानिकपुर के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जहां होनहार छात्रों को पुरस्कृत कर उनके उत्साह को नई उड़ान दी गई। मऊ छात्रावास में भी जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई गई, जहां वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्ष और शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रमों की यह श्रृंखला न केवल श्रद्धांजलि थी, बल्कि समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता के नए संकल्प की मजबूत नींव भी साबित हुई।


No comments:
Post a Comment