खैराड़ा में दबंगों ने युवक पर बरसाई गोलियां - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 23, 2026

खैराड़ा में दबंगों ने युवक पर बरसाई गोलियां

हाथ में गोली लगने से जख्मी हुआ पुष्पेन्द्र

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच कार्यवाही शुरू

बांदा, के एस दुबे  । नेशनल हाइवे खैराड़ा क्रासिंग के पास बीती रात कुछ दबंगों ने युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर जख्मी कर दिया। घायल को पुलिस ने सदर अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया है। घायल की निशानदेही पर हमलावरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मटौंध थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे के पास बीती रात दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए उसे गोली मार दी। घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। घटना खैराड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। जानकारी के मुताबिक, पुष्पेंद्र (38) नाम के युवक पर कुछ बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवक के बाजू में लगी, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया,


जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। थाना प्रभारी इंदल यादव ने मीडिया को बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर गोयरा निवासी बसीउल्ला, दीपक गुप्ता, विनीत शिवहरे सहित कुछ अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर दी गयी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर आरोपियों को जेल भेजा जायेगा। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेल को भी पुलिस खंगाल रही है। घटना किन कारणों को लेकर घटित हुई, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages