सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं - केला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 23, 2026

सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं - केला

सदर बाजार का प्रशासन और पुलिस ने हटाया अतिक्रमण

बांदा, के एस दुबे  । अतिक्रमण कारियों से पटे पड़े शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने आज अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध दलबल के साथ जाकर शहर का अतिक्रमण हटाने के लिये जोर लगाया। अतिक्रमण अभियान की आहट सुनकर अतिक्रमणकारियों हथठेला चालकों, फेरी लगाने वालों मेंं हड़कम्प मच गया। प्रशासन द्वारा चलाये गये अतिक्रमण अभियान की शुरूआत महेश्वरी देवी चौराहे से लेकर चौक बाजार तक प्रशासन की टीम ने दल-बल के साथ कार्रवाई की, जिससे दुकानदारों और ठेला-फेरी लगाने वालों में हड़कंप मच गया। जैसे ही अभियान शुरू हुआ, कई लोगों ने आनन-फानन में अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि कुछ स्थानों पर प्रशासन को सख्ती भी करनी पड़ी। अभियान के दौरान महेश्वरी देवी चौराहा, प्रकाश


टॉकीज, कोतवाली क्षेत्र, शंकर गुरु चौराहा, चौक बाजार, सब्जी मंडी और छावनी चौराहा तक सड़क और पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। खासतौर पर नालों के ऊपर रखे गए अस्थायी ढांचे, तख्त, टीनशेड और अन्य सामान को भी हटाया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था बाधित हो रही थी। प्रशासन ने मौके पर मौजूद लोगों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने बताया कि शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर जारी रहेगा। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और जुर्माने की भी कड़ी कार्रवाई लागू की जाएगी। अभियान में खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हेमन्त प्रसाद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक देवेन्द्र, राजस्व निरीक्षक रामजस सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय अभिषेक खरे, गौरव श्रीवास्तव, मनीष, विकास, सफाई नायक राजाराम एवं नगर पालिका कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलिस बल मौजूद रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages