विश्व स्वास्थ्य दिवस एवं एनआईएमए स्थापना सप्ताह के अवसर पर डी एडिक्शन कैंप का हुआ आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 7, 2026

विश्व स्वास्थ्य दिवस एवं एनआईएमए स्थापना सप्ताह के अवसर पर डी एडिक्शन कैंप का हुआ आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - विश्व स्वास्थ्य दिवस एवं एनआईएमए स्थापना सप्ताह के अवसर पर एनआईएमए द्वारा मंगलवार को डी एडिक्शन नशामुक्ति कैंप का आयोजन  छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। यह कार्यक्रम एनआईएमए महिला फोरम की सचिव डॉ. वंदना पाठक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को समाप्त करना तथा लोगों को स्वस्थ एवं जागरूक जीवन की ओर प्रेरित करना है। आज के शिविर में लगभग 16 परिवारों को निशुल्क अल्कोहल छुड़ाने की दवाइयां वितरित की गईं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले दो सप्ताह तक लगातार इस प्रकार के कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक यह सुविधा पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर डॉ.वंदना पाठक ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल दवा वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि हम एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते हैं जो नशामुक्त, स्वस्थ


और जागरूक हो। नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। यदि हम मिलकर प्रयास करें, तो इस समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज 16 और परिवारों का इस मुहिम से जुड़ना हमारे संकल्प को और मजबूत करता है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उन परिवारों की नई शुरुआत है, जो अब एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। डॉ. पाठक ने कहा कि वे न केवल स्वयं नशामुक्त जीवन अपनाएं, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता फैलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है। इस अवसर पर फार्मेसी विभाग के प्रोफेसर अजय यादव, राकेश, उषा एवं संदीप गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे|

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages