चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा अजय अग्रहरि को बुंदेलखंड प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष के जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बांदा जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर गुजरात के सूरत में व्यवसाय के क्षेत्र में पहचान बनाने वाले अजय अग्रहरि ने अब राजनीति में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मणि त्रिपाठी के निर्देश पर पार्टी द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद जनपद आगमन पर
पार्टी कार्यकर्ताओं ने अजय अग्रहरि का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधाराओं के अनुरूप कार्य करेंगे तथा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में वह बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे और पार्टी हाईकमान के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे।
.jpg)

No comments:
Post a Comment