चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की गतिविधि ग्राम विकास के कार्यकर्ताओं ने सदर ब्लाक के खम्रिया गांव के पुरवा बंगलन में भूमि सुपोषण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें जैविक खादों को अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम विकास के प्रचारक राजकुमार ने भूमि विकास अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए इस महत्वपूर्ण अभियान को चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य मिट्टी की गुणवत्ता सुधारना और फसलों की उत्पादन क्षमता को बढ़ाते हुए पर्यावरण की रखा करना है। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण, जैविक खाद के उपयोग और जल संरक्षण से सम्बन्धित
बिन्दुवार जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि जैविक खेती को बढ़ावा देने से ग्रामवासियों एवं पूरे समाज को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। ऐसे में किसानों को रासायनिक खादों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। रासायनिक खादों के जरिए तैयार किया गया अनाज स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इस मौके पर जिला संयोजक भगवानदीन ने अभियान की रूपरेखा की जानकारी ग्राम समिति को दी। कार्यक्रम में हीरालाल त्रिपाठी, जानकी प्रसाद, राजकुमार सिंह, ललित कुमार, मोहन लाल, हंसराज सिंह, श्यामबाबू त्रिपाठी, अंकू आदि मौजूद रहे।
.jpg)

No comments:
Post a Comment