चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले की सड़कों पर आज शिक्षा का हुंकार गूंजाए जब स्कूल चलो अभियान ने जनजागरण की नई इबारत लिखी। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी की अगुवाई में जीजीआईसी कर्वी से निकली यह रैली महज एक कार्यक्रम नहींए बल्कि भविष्य को संवारने का संकल्प बन गई। बच्चों के जोशीले
![]() |
| शिक्षा जागरूकता हेतु निकाली गई स्कूल चलो रैली में मौजूद अधिकारीगण |
नारों, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने माहौल को मिशन में बदल दिया। धनुष चौराहा से कर्वी बाजार तक गूंजती आवाजें एक ही संदेश दे रही थीं. हर बच्चा स्कूल मेंए यही असली विकास की पहचान। 6 से 14 वर्ष के बच्चों के नामांकन को लेकर यह पहल उम्मीद की मशाल बनकर उभरी।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment