आकाशीय बिजली गिरने से हुई थी मृत्यु
बाँदा, के एस दुबे । नरैनी थानान्तर्गत ग्राम मोतियारी मे मानवता की मिशाल पेश करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलामीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता उर्फ राजा ने पीडित परिवार की आर्थिक सहायता प्रदान की। बताते चले कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता रहे उद्र प्रताप पुत्र होरीलाल कुछ दिनो पूर्व आकाशीय बिजली गिरने से जान गवां बैठे थे मृतक की माली हालात पहले से भी ठीक नही थी तथा मृतक के परिवार मे दो लडके और दो लडकियां है
जीविकोपार्जन हेतु केवल आधा बीघा जमीन है । मृतक मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। जब इस बात की जानकारी मीडिया प्रभारी को हुई तो तत्काल अपने साथियों सँग मोतियारी पहुंच कर पीडित के परिजनों से मिल सारी जानकारी जुटाते हुये आर्थिक सहायता की तथा सरकार से भी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।


No comments:
Post a Comment